
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विधायक कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के एससी-एसटी सेल की ओर से राज्य सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष दीनमय बाउरी ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया.
वामपंथी शासन में उपेक्षित रहा जामुड़िया – टीएमसी
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 44 वर्षों के वामपंथी शासन में जामुड़िया को विकास के मामले में उपेक्षित रखा गया. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2021 में सत्ता परिवर्तन के बाद विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आये हैं और विकास की गति कई गुणा बढ़ गयी है.
जन-कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को मिला लाभ
टीएमसी नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1700 रुपए की मासिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है. इसके अलावा ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड के माध्यम से क्षेत्र के निर्धन लोगों को बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज मुहैया कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 5 वर्ष की उपलब्धियों का दिया ब्योरा
पिछले 5 वर्षों के खर्च का ब्योरा देते हुए उन्होंने कुछ आंकड़े पेश करते हुए कहा कि विधायक निधि से 3 करोड़ 30 लाख रुपए का विकास कार्य किया गया. सांसद निधि से 3 करोड़ 96 लाख रुपए का काम करवाया गया. आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की ओर से 13 करोड़ 77 लाख रुपए की विकास परियोजनाएं लायी गयीं.
2026 में ममता बनर्जी के उम्मीदवार की जीत होगी सुनिश्चित
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत के प्रति आत्मविश्वास जताते हुए दीनमय बाउरी ने कहा कि ममता बनर्जी जामुड़िया से जिसे भी प्रत्याशी बनायेंगी, एससी-एसटी और ओबीसी समाज के लोग एकजुट होकर उसे भारी बहुमत से विजयी बनायेंगे. जनता विकास की इस निरंतरता को बनाये रखने के लिए संकल्पित है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले सियासत में घुला ‘जहर’, टीएमसी का शुभेंदु अधिकारी पर तीखा हमला
मालदा : तृणमूल कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में, इस बात को लेकर हैं नाराज
बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा
समर्थकों के दावे पर विधायक ने डाला चूना, तृणमूल में टिकट को लेकर असमंजस में नेता
The post जामुड़िया में सियासी सरगर्मी तेज, तृणमूल कांग्रेस के एससी-एसटी सेल ने भरी हुंकार appeared first on Prabhat Khabar.




