गिरिडीह | श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आज 14 मार्च को जिला नियोजनालय द्वारा भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप शहर के अरगाघाट रोड स्थित जिला नियोजनालय श्रम कल्याण केंद्र परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। स्टॉल लगाकर रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। बताया कि इस भर्ती कैंप में कुल 145 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।ह्यूमन रिसोर्स लिमिटेड, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, रांची, बैद्यनाथ ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, गिरिडीह तथा वेंकटेश्वर आयरन एंड स्पंज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड गिरिडीह सहित कई कंपनियां भाग लेंगी।
जिला नियोजनालय में आज लगाया जाएगा भर्ती कैंप
Date:




