![]()
नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा का समापन है, इसपर जेडीयू MLC खालिद अनवर ने कहा कि 2025 से 30 के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार बिहार से कहीं नहीं जा रहे हैं। नीतीश कुमार सीएम कुर्सी पर रहेंगे या नहीं रहेंगे यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। बिहार की जनता ने मैंडेट नीतीश कुमार को दिया है। राज्यसभा जाने के बाद भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री कुर्सी पर रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को तय करना है कि वह राज्यसभा जाकर कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर अपने किसी विश्वासी को कुर्सी पर बैठाएंगे। किसी में दम नहीं है नीतीश को हटा दे नीतीश कुमार ने जब से बिहार की बागडोर संभाली है। वे विकास के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहे हैं। वे कहां कहीं जा रहे हैं। नीतीश कुमार आगे भी बिहार को आगे ले जाएंगे। उन्हें कोई गद्दी छोड़ने के लिए नहीं कह रहा है। उनका निजी निर्णय है। तेजस्वी कह रहे भगाया जा रहा पता नहीं वे कहां से कह रहे हैं। किसी को दम है क्या नीतीश कुमार को बिना मर्जी के हटा दे। अभी नीतीश कुमार बिहार को काफी अच्छे से चला रहे हैं।
जेडीयू MLC बोले, सीएम पद के लिए वैकेंसी नहीं:नीतीश को निर्णय लेना है कि वे मुख्यमंत्री रहेंगे या अपने विश्वासी को लाएंगे
Date:




