![]()
सुपौल शहर के महावीर चौक स्थित आभूषण दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। गुरुवार देर शाम पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24/25 फरवरी की रात सुपौल थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी की घटना सामने आई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में सुपौल थाना में कांड दर्ज कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अपराधकर्मी की पहचान सुनिश्चित की। आरोपी की निशानदेही पर आभूषण बरामद छापामारी के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त विक्रम कुमार (पिता–मदन मल्लिक), निवासी नगर परिषद वार्ड संख्या-25, थाना व जिला सुपौल को सूचना प्राप्त होने के आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण एवं अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। एसपी बोले-आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विक्रम कुमार का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध सुपौल थाना कांड संख्या 544/24, धारा 334(1) एवं 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस शेष संभावित आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।
ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा; 8 घंटे में आरोपी अरेस्ट:सुपौल में एक साथ 4 दुकानों को बनाया था निशाना, सामान बरामद
Date:




