
Abhigya Keshri, रांची, (सुजीत केशरी): रांची के पिठोरिया की रहने वाली अभिज्ञा केशरी ने बड़ी सफलता हासिल की है. नामकुम स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें बीकॉम टैक्सेशन विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. यह सम्मान विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के हाथों प्रदान किया गया.
करियर में शुरू से ही किया शानदार प्रदर्शन
यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर परिश्रम और पूरे पाठ्यक्रम के दौरान समर्पण का परिणाम है. अभिज्ञा ने अपने करियर में शुरू से ही उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है. उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 94.8 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किये थे. इसके बाद स्नातक स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बीकॉम टैक्सेशन में टॉप कर गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव प्राप्त किया.
Also Read: सरायकेला में आदिवासियों ने फूंका जंगल बचाने का बिगुल, आग और कटाई के खिलाफ कड़े नियम पारित
अभिज्ञा की सफलता से घर परिवार में खुशी का माहौल
अभिज्ञा झारखंड आंदोलनकारी बीपी केसरी की पोती है. उनकी उपलब्धि से पत्रकार पिता सुजीत कुमार केशरी, माता मंजू केशरी सहित परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी और गर्व का माहौल है. अभिज्ञा का यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं.
The post झारखंड आंदोलनकारी की पोती अभिज्ञा ने लहराया परचम, बीकॉम टैक्सेशन में जीता 'गोल्ड मेडल' appeared first on Prabhat Khabar.




