झारखंड का पारा 2–3°C तक गिरेगा:गुमला, हजारीबाग सहित 5 जिलों में ठंड, 24 घंटे में कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे

Date:


राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से मौसम में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद 13 फरवरी तक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे सकता है, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है। 24 घंटे में कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है, जबकि अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम है। गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा और मेदिनीनगर में रात के समय ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। इन जिलों में सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड बनी हुई है। दोपहर में बढ़ी गर्मी, 33 डिग्री तक पहुंचा पारा राजधानी रांची में दोपहर के समय अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि कई लोग बिना स्वेटर के नजर आ रहे हैं और हल्की धूप में खड़े होने पर गर्मी के साथ पसीना भी महसूस हो रहा है। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, देवघर और गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी दोपहर के समय यही स्थिति है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी करीब 14 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दोपहर में स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही। जंगल और पठारी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी कायम हालांकि झारखंड से ठंड की विदाई धीरे-धीरे तय मानी जा रही है, लेकिन जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह और शाम कंकनी महसूस की जा रही है। गुमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य होता जा रहा है, लेकिन रात के समय ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From policy paralysis, UP now a land of unlimited potential: CM Adityanath on UP Budget

3 min readFeb 12, 2026 10:46 AM IST Chief Minister...

US House votes to overturn Trump’s tariffs on Canada

Representative Don Bacon from Nebraska was one of the...

Access Denied

Access Denied You don't have permission to access "http://sports.ndtv.com/cricket/sri-lanka-vs-oman-live-score-updates-t20-world-cup-2026-dasun-shanaka-jatinder-singh-pallekele-10991985"...
Join Us WhatsApp