झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत:दोस्तों के साथ मनाली घुमने गए थे, होटल में ही बिगड़ी तबीयत; चंपाई सोरेन दिल्ली रवाना

Date:


झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। वीर सोरेन पढ़ाई के सिलसिले में राज्य से बाहर रह रहे थे। इन दिनों दोस्तों के साथ मनाली हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। होटल में ही तबीयत बिगड़ी बताया गया कि वे मनाली दोस्तों के साथ घुमने गए थे। देर रात होटल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। साथियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अवसर नहीं मिल सका। होटल में ही उनका निधन हो गया। घटना के बाद साथ मौजूद मित्रों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रांची से दिल्ली रवाना हुए चंपाई सोरेन घटना की जानकारी मिलते ही चंपाई सोरेन रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनके तीनों बेटे सिमल सोरेन, बाबूलाल सोरेन और बबलू सोरेन हैं। मृतक वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के बेटे हैं। बताया गया कि वे पहले सड़क मार्ग से रांची पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली गए। परिवार के सदस्य लगातार हिमाचल प्रदेश प्रशासन और स्थानीय संपर्कों के साथ संपर्क में रहे। बाहा पर्व का उत्सव शोक में बदला इधर, मंगलवार को ही चंपाई सोरेन अपने पैतृक गांव जिलिंगोड़ा में जाहेर थान पर बाहा पर्व के आयोजन में शामिल हुए थे। पारंपरिक उल्लास के बीच कार्यक्रम चल रहा था, तभी वीर सोरेन के निधन की सूचना पहुंची। सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उत्सव को तत्काल स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों और समर्थकों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वीसी डॉ दिनेश सिंह के कार्यों का सोशल ऑडिट का निर्देश

मेदिनीनगर. राज्य वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा नीलांबर-पीतांबर...

Young and Noteworthy singers – 2020

Introduction India’s music is always kept alive by the nurture...

Linked by blood and sacrifice, back Gaza peace: PM Modi to Israel Parliament

In a significant formulation before Israeli parliamentarians in the...
Join Us WhatsApp