झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार राजनीति पर दिया बयान:कहा- भाजपा ने नीतीश कुमार का 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया, पुनर्विचार की अपील

Date:


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में समर्थकों से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दिया है। मंत्री ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद कोई व्यक्ति राज्यसभा जाने के लिए इतना व्याकुल क्यों होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस गठबंधन में भाजपा की ही चलेगी। जनता ने भाजपा को नहीं, नीतीश कुमार को जनादेश दिया: डॉ. इरफान अंसारी इरफान अंसारी ने नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उन पर किसी तरह का दबाव है, तो उसे सार्वजनिक करें, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने इस कदम को नीतीश कुमार के लिए आत्मघाती बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को नहीं, बल्कि नीतीश कुमार को जनादेश दिया है और वे भाजपा को स्वीकार नहीं करती। मंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है और वह जनता के सामने केवल दिखावटी चेहरा पेश करती है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी से देश नहीं चल सकता’। उन्होंने भाजपा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बंगले या विदेश दौरे पर आपत्ति जताने, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8000 करोड़ रुपये की फ्लाइट में घूमने पर सवाल न उठाने का आरोप लगाया। ‘विदेशों में भारत की अलग पहचान थी, लेकिन अब हालात बदल गए’ उन्होंने ने गैस की बढ़ती कीमतों और विदेश नीति के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा लग रहा है कि हमारा हिंदुस्तान कमजोर हो गया है और अब अमेरिका हमें बता रहा है कि तेल कहां से खरीदना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले विदेशों में भारत की अलग पहचान थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि मोदी जी से देश नहीं चल सकता और इस मामले में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज हमें शर्म महसूस हो रही है और ऐसा लग रहा है कि हम अपने मेहमानों की रक्षा भी नहीं कर पा रहे हैं। इरफान अंसारी ने अमेरिका पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि दुनिया में बॉसगिरी नहीं चलनी चाहिए। युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि बातचीत के जरिए ही समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp