झारखंड को मिले 15 नये IAS अधिकारी, कार्मिक विभाग ने दिया प्रमोशन, जानें किन नामों पर लगी मुहर

Date:

Jharkhand IAS Promotion, रांची (सलाउद्दीन): झारखंड के 15 प्रशासनिक अधिकारियों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार बड़ी खुशखबरी दी है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने झारखंड राज्य सिविल सेवा के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दे दी है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह चयन सूची वर्ष 2024 के लिए तैयार की गयी है. चयनित अधिकारियों को झारखंड कैडर में आईएएस के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

जारी अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति दी गयी है, उनमें दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहमद, बिद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, नयनतारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता शामिल हैं.

Also Read: कोडरमा में दरिंदगी की हद: सिर कटा महिला का शव अर्धनग्न हालत में बरामद, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

कैडर नियम 1954 के तहत हुई नियुक्ति

अधिसूचना में बताया गया है कि ये नियुक्तियां झारखंड सरकार से सलाह के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के तहत की गयी है. सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर रखा जाएगा.

कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगा असर

अधिसूचना में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि इन नियुक्तियों पर डब्ल्यूपी (एस) संख्या 2565/2024, जिसे राधेश्याम प्रसाद ने दायर किया है, के अंतिम निर्णय का प्रभाव पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार आईएएस में पदोन्नत किए गये सभी 15 अधिकारियों को 2015 बैच आवंटित किया जायेगा.

Also Read: रिश्तेदार ही निकले जान के दुश्मन, सुकरा महतो हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार

The post झारखंड को मिले 15 नये IAS अधिकारी, कार्मिक विभाग ने दिया प्रमोशन, जानें किन नामों पर लगी मुहर appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp