झारखंड नगर निकाय चुनाव संपन्न, गिरिडीह में फायरिंग:धनबाद-चास में भी हंगामा; रांची में राज्यपाल, सीएम ने डाले वोट, 27 को आएंगे नतीजे

Date:


झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान सोमवार की शाम 5 बजे संपन्न हो गया। इससे पूर्व वोटिंग के दौरान रांची, धनबाद, गिरिडीह, चास और जुगसलाई में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा देखा गया। गिरिडीह के वार्ड-18 में दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना भी हुई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। धनबाद के एक बूथ पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। रांची में कई लोगों को बूथ ढूढ़ने में खासा परेशान भी होना पड़ा। इधर, राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई सभागार स्थित मतदान केन्द्र संख्या 2 पर मतदान किया। जहां उन्होंने मतदान के बाद लोगों से इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। राजधानी रांची के कई इलाकों मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गिरिडीह के वार्ड 18 में दो पक्षों के विवाद में चली गोली इधर, गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 18 में उस समय अफरातफरी मच गई जब, दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद के बाद अचानक फायरिंग की घटना हो गई। इस मतदान केंद्र के आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और फायरिंग की घटना हो गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मो. असलम अंसारी (पिता मो. इस्लाम अंसारी) और समीम अंसारी (पिता सौकत अंसारी) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। 27 फरवरी को काउंटिंग, हजारीबाग में पहले परिणाम की संभावना मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि धनबाद का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। नगर परिषदों में गोड्डा और पाकुड़ के नतीजे पहले घोषित हो सकते हैं।
9 नगर निगम में 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत पहले देखिए मतदान से संबंधित कुछ तस्वीरें रांची, गिरिडीह, धनबाद और चास में हंगामा सोमवार सुबह मतदान शुरू होने के शुरुआती चार घंटे के दौरान गिरिडीह, धनबाद और बोकारो के चास में हंगामा हुआ। शाम में रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसीया तंजीम में दो प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। गिरिडीह में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर अचानक हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। गिरिडीह में ही वार्ड संख्या 27 के बुलाकी रोड स्थित बूथ नंबर 1 और 2 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गई। घटना से मतदान केंद्र के आसपास कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव और डीएसपी नीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। डीएसपी नीरज सिंह ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों बूथों पर फिर से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है। वहीं, जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 9 स्थित बूथ नंबर 1, सेंट जॉन स्कूल में सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने बोगस मतदान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। वार्ड पार्षद प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आए
धनबाद में तीन जगहों पर बवाल हुआ। जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, धनबाद में वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 106, 110, 111 और 112 पर वार्ड पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी देवी के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, दूसरी घटना सूसनीलेवा नाग नगर के बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर भी दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ जुटाई जा रही थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप और पुलिस की तत्परता से हालात काबू में लाए गए। पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
धनबाद के वार्ड संख्या 43 के बूथ संख्या 12 मिनी आईटीआई पर बोगस वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मतदान प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ी। चास में बिना आईडी मिले पोलिंग एजेंट, बीडीओ से उलझे इधर, चास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीरा, वार्ड संख्या 2 स्थित पोलिंग बूथ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब जांच के दौरान कई पोलिंग एजेंट बिना पहचान पत्र के पाए गए। निरीक्षण के लिए पहुंचे चास बीडीओ प्रदीप कुमार, जो वर्तमान में आरओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, ने बूथ पर 10 से 15 एजेंटों को बिना आईडी कार्ड के बैठे पाया। नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने सभी को तत्काल बूथ से बाहर जाने का निर्देश दिया। इस पर कुछ एजेंट भड़क गए और बीडीओ से तीखी बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला नारेबाजी और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। कुछ लोगों ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बूथ को रद्द करने की मांग भी कर दी। घटना से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सामान्य कराई गई। हमले में एसडीपीओ प्रवीण सिंह जख्मी
वहीं, चास नगर निगम चुनाव के दौरान चास के 32 नंबर वार्ड के बूथ में चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर पार्षद प्रत्याशी के पति ने हमला कर दिया। इस हमले में एसडीपीओ जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज चास के निजी अस्पताल में चल रहा है। गिरिडीह के वार्ड 18 के बूथ 4 पर मारपीट व पथराव गिरिडीह में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर अचानक हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पत्नी पर जेवर व नकदी लेकर 6 वर्षीय बेटी संग फरार होने का आरोप, थाना में आवेदन

गिरिडीह | पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मो....

T20 World Cup 2026: Sunil Gavaskar slams star India batter following humiliating defeat against South Africa

Legendary Indian cricketer Sunil Gavaskar launched a scathing...

The bald truth: Why shaving your head won’t cure dandruff

3 min readNew DelhiFeb 24, 2026 01:00 AM IST Dandruff...

Ahaan Panday Begins Shooting for Ali Abbas Zafar’s Next

After the massive success of Saiyaara, Ahaan Panday has...
Join Us WhatsApp