झारखंड नगर निगम चुनाव 2026:शुरू हुई मतगणना, हजारीबाग में सबसे पहले आ सकता है मेयर का रिजल्ट

Date:


झारखंड के 48 नगर निकायों में नतीजे के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग सेंटर, स्टाफ की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी शामिल है। मतगणना के माध्यम से राज्य के 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य के 5562 (कुल 6118) प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। चुनाव का रिजल्ट धीरे-धीरे आएगा बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण एक दिन में मतगणना संभव नहीं है। काउंटिंग दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसलिए चुनाव का रिजल्ट भी धीरे-धीरे ही जारी होंगे। शुक्रवार से सभी निकायों में कुल 1,309 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है। पार्षद (वार्ड सदस्य) और मेयर (अध्यक्ष) के लिए गणना अलग-अलग होगी। इधर, नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है, जबकि धनबाद मेयर का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न नगर निगमों में टेबल और राउंड की संख्या को ध्यान में रखते हुए संभावित समय-सीमा तय की गई है। यहां बनेंगे मेयर
धनबाद, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, चास, रांची, आदित्यपुर और मानगो गोड्डा और पाकुड़ का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना नगर परिषद क्षेत्रों की बात करें तो गोड्डा और पाकुड़ का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नगर पंचायतों में महागामा, बासुकीनाथ, बुंडू और खूंटी के नतीजे शुरुआती चरण में घोषित किए जा सकते हैं। 23 फरवरी को 48 नगरीय निकायों चुनाव के लिए हुई थी वोटिंग झारखंड में 23 फरवरी सोमवार को 48 नगरीय निकायों चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में कुल 63.05% मतदान हुआ था। यह नगर निकाय चुनाव कई मायनों में खास है। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव कराए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dinesh Karthik message to young cricketers goes viral: Do it the Auqib Nabi way | Cricket News

Former India wicketkeeper-batter Dinesh Karthik has praised...

Rinku Singh’s father Shri Khanchand Singh passes away after cancer battle | Cricket News – The Times of India

Rinku Singh (Getty Images) NEW DELHI: Indian cricketer...

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Get Emotional During Varmala Ceremony

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna have completed their Varmala...

Columbia student detained by ICE agents to be released after Mamdani–Trump meeting

(Image credits: X @NYCMayor) New York City mayor...
Join Us WhatsApp