झारखंड पुलिस के जवान सुरक्षा संग खेलों में भी दिखा रहे दमखम : सीएम

Date:


शरीर को फिट रखने के लिए खेलें, 17वीं पुलिस खेल प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को जैप-1 मैदान में आयोजित ‘17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान न केवल राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, बल्कि खेलों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि हमारे पुलिस बल के कई जवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का मान बढ़ाया है। समापन समारोह के दौरान गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा व अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी व राज्यभर से आए प्रतिभागी जवान मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना एक प्रशंसनीय कदम है। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को खेलों से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हिस्सा लेना महत्वपूर्ण है। जो खिलाड़ी इस बार चूक गए, वे निरंतर प्रयास से भविष्य में निश्चित ही सफल होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि एक खिलाड़ी के रूप में ये जवान आगे भी अपना परचम लहराएंगे और झारखंड पुलिस का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp