झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान:रंगों के त्योहार तक मौसम गर्म हो जाने का अनुमान, सुबह-रात लोगों को महसूस होगी हल्की ठंड

Date:


पिछले दिनों शहर में हुई बारिश के बाद 2-3 डिग्री तक लुढ़का पारा 27 फरवरी शुक्रवार से फिर धीरे-धीरे चढ़ने लगेगा। रंगों के त्योहार तक मौसम गर्म हो जाने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में दिन के समय गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह और देर शाम मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। सुबह हल्का कुहासा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखेगा। वहीं, इसके पहले होलिका दहन यानी 3 मार्च को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में चाईबासा रहा राज्य में सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stock in Focus After NCLAT Denies Stay on ₹2,500 Cr Corporate Class Action

SYNOPSIS: NCLAT refused to stay India’s first corporate class...

हावड़ा मर्डर केस : हारुण को शरण देने वाले 3 लोग कोलकाता से गिरफ्तार

हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना सेकेंड बाई...
Join Us WhatsApp