झारखंड में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को BJP ने दिखायी 'लाल आंख', पूर्व विधायक समेत कई को शॉ-कॉज

Date:

झारखंड में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को BJP ने दिखायी 'लाल आंख', पूर्व विधायक समेत कई को शॉ-कॉज

Jharkhand Municipal Elections 2026, रांची : झारखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने निकाय चुनाव में पार्टी लाइन से बगावत कर चुनाव लड़ रहे धनबाद एवं चिरकुंडा के कई नेताओं को शो-काज किया है. इसमें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह शामिल हैं.

बीजेपी को इन मामलों में मिली थी शिकायत

बीजेपी को राज्य के विभिन्न नगर निकायों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने, विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन करने या पार्टी लाइन से अलग गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. संबंधित नेताओं को तय समय सीमा में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

Also Read: Sahibganj: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

इन्हें दी गयी नोटिस

जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस मिली है, उनमें संजीव सिंह (पूर्व विधायक), मुकेश पांडेय (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो), भृगुनाथ भगत, धनबाद के मंत्री अनिल यादव एवं चिरकुंडा मंडल की उपाध्यक्ष सुनीता साव मुख्य रूप से शामिल हैं. इनमें अधिकांश नेता इस बार निकाय चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा अलखनाथ पांडेय (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), ललिता पासवान (जिला उपाध्यक्ष, साहिबगंज), नीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सबरी पाल (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), राजकुमार श्रीवास्तव (जिला प्रभारी, धनबाद महानगर), परशुराम ओझा (पूर्व जिलाध्यक्ष, पलामू), कामेश्वर पासवान (प्रदेश मंत्री, अजा मोर्चा), मृगुनाथ भगत (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो), मुकेश पांडेय (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), लक्ष्मीनारायण भगत (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजा मोर्चा), हीरा साव, फुलजुरानी देवी (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा), अनूप सुलतानिया (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), तरुण गुप्ता, राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, परिंदा सिंह और ऋतुरानी सिंह समेत अन्य शामिल हैं.

Also Read: Hazaribagh: चरही घाटी में सड़क हादसे में वन विभाग के दो कर्मियों की मौत, हाथियों को आए थे खदेड़ने

The post झारखंड में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को BJP ने दिखायी 'लाल आंख', पूर्व विधायक समेत कई को शॉ-कॉज appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के कई ज़िलों में ज़मीन खिसकने से अबतक 300 की मौत, ज़िंदगी की तलाश जारी! – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesHimachal Weather: हिमाचल के कई ज़िलों में ज़मीन खिसकने...

Cyclone Gezani kills four in Mozambique as Madagascar assesses damage | Weather News

Powerful storm batters Mozambique’s Inhambane a day after killing...

Hardik Pandya is the Atum of Indian cricket | Cricket News – The Times of India

Hardik Pandya during the 2024 T20 World Cup....

India a successful emerging economy, right place for AI summit: UN chief | India News

India is a "very successful" emerging economy with a...
Join Us WhatsApp