झारखंड में बारिश का यलो अलर्ट,साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर:जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश, 3 दिन बदलता रहेगा मौसम

Date:


झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। आठ मार्च को राजधानी रांची सहित राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं नौ मार्च को उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में भी बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 मार्च को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए नौ और 10 मार्च के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा सरायकेला का पारा राज्य में इन दिनों मौसम लगातार उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। कभी न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज हो रही है तो कभी चार डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में भी न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को कई इलाकों में शाम के समय आंशिक बादल छाये रहे। सरायकेला का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं खूंटी में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। जमशेदपुर में बारिश के साथ बढ़ेगी उमस मौसम विभाग के मुताबिक जमशेदपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिसके कारण उमस जैसी स्थिति बन सकती है। जमशेदपुर के अलावा सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, पाकुड़, साहिबगंज और दुमका में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं दक्षिणी जिलों सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भी न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। अन्य जिलों में यह 17 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ते हुए 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में गर्मी और रात में हल्की उमस महसूस होने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Arne Slot Relief As Liverpool Bounce Back With Wolves Revenge Mission

Arne Slot admitted he was relieved that Liverpool's rollercoaster...

Match Officials named for T20 World Cup 2026 Final | CricTracker

English pair Richard Illingworth and Alex Wharf will be...
Join Us WhatsApp