झारखंड में 17 फरवरी के बाद चढ़ेगा पारा:न्यूनतम में 3-4 डिग्री उछाल, माह के अंत तक 30 पार जा सकता है तापमान

Date:


झारखंड में ठंड अब विदाई की ओर है। गर्मी की दस्तक साफ दिखाई देने लगी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लोहरदगा, लातेहार और जमशेदपुर में रात का पारा ऊपर चढ़ा है। जबकि गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुमला को छोड़ दें तो अधिकांश जिलों में रात की ठंड लगभग न के बराबर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, जिससे सुबह की कनकनी भी खत्म होती दिख रही है। तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 फरवरी से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक इजाफा दर्ज किया जा रहा है। 24 घंटे पहले जहां न्यूनतम पारा 9-10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान था, वहीं अब यह 12-13 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के दक्षिणी जिलों जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 25-27 डिग्री से बढ़कर 29-33 डिग्री के बीच पहुंच गया है। पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर में आज 33 से 34 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। दोपहर में कड़ी धूप, स्वेटर की जरूरत खत्म राजधानी रांची समेत कई जिलों में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। लोगों को अब दिन में स्वेटर की जरूरत महसूस नहीं हो रही। शाम के समय भी ठंड हल्की पड़ गई है। हालांकि हवाओं में अभी थोड़ी ठंडक बनी हुई है, लेकिन धूप की तपिश बढ़ने लगी है। मौसम के इस बदलाव से सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। माह के अंत तक 30 डिग्री पार संभव मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या साइक्लोनिक सिस्टम का प्रभाव नहीं है। अधिकतम तापमान अभी 28 डिग्री के आसपास है, जो महीने के अंत तक 30 डिग्री के पार जा सकता है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में तापमान 30 डिग्री पार करता रहा है। हालांकि इस बार अत्यधिक गर्मी या लू जैसे हालात की संभावना नहीं जताई गई है। विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp