टाटा स्टील जमशेदपुर में 11 हजार करोड़ का निवेश करेगी:टाटा सन्स के चेयरमैन ने कहा- उन्नत तकनीक और आधुनिकीकरण पर होगा खर्च

Date:


टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा 11 हजार करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की है। यह निवेश आने वाले समय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह राशि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में उन्नत तकनीक के विस्तार और आधुनिकीकरण पर खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य प्लांट की क्षमताओं को बढ़ाना और उसे भविष्य के लिए तैयार करना है। एन. चंद्रशेखरन ने यह जानकारी 187वें संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को संस्थापक दिवस और होली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने ने बताया कि उनकी मुलाकात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी हुई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान कौशल विकास, नॉलेज सेंटर और अन्य औद्योगिक पहलुओं पर भी विचार किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल टाटा स्टील ही नहीं, बल्कि पूरा टाटा समूह झारखंड में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can AvenuesAI’s Revenue Be Impacted by Apple Pay’s Entry Into India?

Synopsis: AvenuesAI raised its FY26 guidance to Rs. 7,500–8,000 cr revenue,...

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4 Worldwide Goes Beyond & Budget

  Ulka Gupta, Aishwarya Ojha, and Aditi Bhatia starrer The...
Join Us WhatsApp