![]()
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीता है। इस जीत के साथ बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जमकर आतिशबाजी की गई। पटना की सड़कों पर उतरकर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। ट्रक की हॉर्न पर खड़े होकर जीत का जश्न मनाया। आकाश पटाखों की आवाज से गूंज उठा। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए। बिहार के ईशान किशन ने 24 बॉल पर 54 रन बना कर पेवेलियन लौटे गए थे। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। 16वें ओवर के पांचवीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए। मैच के लिए लाइव प्रसारण के लिए पटना की 10 से अधिक सड़कों पर प्रोजेक्टर और मॉल में बड़े स्क्रीन लगाए गए थे। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। ईशान किशन जब भी चौके-छक्के लगा रहे थे तो जोश में लोग उछलने लगते थे। ईशान ने अर्धशतक बनाए तो लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया। बुमराह ने गुड लेंथ पर ऑफ कटर फेंकी। रचिन ने शॉट खेला, लेकिन गेंद फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई। ईशान किशन तेजी से बॉल के नीचे आए और बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ लिया। इसके बाद टिम साइफर्ट और डेरिल मिचेल का भी कैच पकड़ा है। इंडिया ने जीता T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इसके बाद से बिहार में जमकर आतिशबाजी की गई। देखिए बिहार के क्रिकेट प्रेमियों की तस्वीरें… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास इस वर्ल्ड कप में बिहार के ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। वैशाली में टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन वैशाली जिले के भगवानपुर में खेल प्रेमी केदार यादव ने पंडित अभय आचार्य की देखरेख में पूजा अर्चना की। केदार यादव ने कहा कि, ‘जब तक भारत फाइनल मैच जीतेगा, तब तक पूजा करते रहेंगे। भारत की जीत के लिए यज्ञ कर रहे हैं।
टीम इंडिया की जीत पर पूरे बिहार में जश्न:सड़कों पर जमकर आतिशबाजी; ईशान किशन ने 3 कैच पकड़े, 25 बॉल में 54 रन बनाए
Date:




