टी-20 विश्व कप की जीत पर रांची में जश्न:अल्बर्ट एक्का चौक पर देर रात जुटे क्रिकेट लवर्स, देर रात तक गूंजे ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे

Date:


टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी रांची में जश्न का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार देर रात तक शहर का अल्बर्ट एक्का चौक देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर चौक पर जुटने लगे। भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने मिलकर इस गौरवपूर्ण पल का जश्न मनाया। देखते ही देखते चौक तिरंगों से पट गया और लोगों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलकने लगी। पटाखों की आवाज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। शहरभर में आतिशबाजी और बाइक रैली टीम इंडिया की जीत की खबर मिलते ही पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया। सड़कों पर लोग निकल आए और जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। आसमान में आतिशबाजी की चमक और सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली। अचीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्य सड़कों से गुजरने वाले लोग भी रुककर इस जश्न में शामिल हो गए। देर रात तक अल्बर्ट एक्का चौक देशभक्ति के रंग में डूबा रहा और हर तरफ ‘वेल डन टीम इंडिया’ और ‘हिप-हिप हुर्रे’ के नारे सुनाई देते रहे। दुकान, मॉल और मोहल्लों में भी दिखा क्रिकेट का जुनून मैच के दौरान शहर की छोटी-बड़ी दुकानों, मॉल, क्लब और होटलों में भी क्रिकेट का जबरदस्त जुनून देखने को मिला। दुकानदार और ग्राहक एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए। जिन दुकानों में टीवी नहीं था, वे दुकानदार भी जल्दी दुकान बंद कर घर जाकर मैच देखने लगे। कई होटलों और रेस्टोरेंट में लोग लजीज व्यंजनों के साथ मैच का रोमांच लेते दिखे। चुटिया राम मंदिर के पास प्रोजेक्टर लगाकर बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखा। कई मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, जबकि कई परिवारों ने घरों की छत पर एलईडी स्क्रीन लगाकर स्टेडियम जैसा माहौल बनाया। सीएम बोले- गर्व, विश्वास और जुनून की जीत टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत कौशल और शानदार टीम भावना का परिचय दिया। विधायक कल्पना सोरेन ने भी इसे करोड़ों भारतीयों के सपनों और अटूट विश्वास की जीत बताया। झारखंड मुक्ति मोरचा ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों, विश्वास और जुनून की जीत है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp