![]()
झारखंड में औद्योगिक विकास और कौशल सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को झारखंड चैंबर और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का लक्ष्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना और क्लासरूम लर्निंग व इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की दूरी कम करना है। एमओयू के तहत टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे। वहीं उद्योग जगत को इंडस्ट्री-रेडी तकनीकी मैनपावर, तकनीकी परामर्श, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सपोर्ट तथा एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने कहा कि यह साझेदारी रोजगार सृजन और उत्पादकता वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी तथा झारखंड को फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स प्रदान करेगी। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि टूल रूम के साथ यह एमओयू राज्य के उद्योग और स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जमीनी जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पाठ्यक्रम निर्माण में उद्योगों को शामिल किया जाए ग्रांट थोरंटोन भारत एलएलपी द्वारा जीआईजेड के सहयोग से एक होटल में एमएसएमई सपोर्ट एंड इंगेजमेंट फ्रेमवर्क पर राज्य स्तरीय अंतरिम वैलिडेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि उद्योगों को पाठ्यक्रम निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल किया जाना चाहिए। एमओयू के बाद झारखंड चैंबर और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के अधिकारी।
टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट व बेहतर प्लेसमेंट के मिलेंगे अवसर
Date:




