Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी

Leander Paes Joins BJP: खेल की दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को राजनीति के ‘कोर्ट’ पर अपनी नयी पारी की शुरुआत की. नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में पेस ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली. बंगाल चुनाव 2026 से ठीक पहले इस ‘बंगाली आइकॉन’ की बीजेपी में एंट्री ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज अब ‘कमल’ के साथ

लिएंडर पेस का भाजपा में शामिल होना केवल एक खिलाड़ी का दल बदलना नहीं है. इसके गहरे सांस्कृतिक मायने हैं. पेस बंगाल के महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद पेस भावुक हो गये. उन्होंने कहा- मैं एक गौरवशाली बंगाली विरासत में जन्मा हूं. मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में अपार क्षमताएं हैं और हम मिलकर राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं.

सुकांत मजूमदार ने पेस को बताया बंगाल का सपूत

केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने पेस को ‘बंगाल का सपूत’ बताया. कहा कि उनका भाजपा में आना बंगाल के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा पेस के जरिये बंगाल के शहरी और शिक्षित मतदाताओं में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है. सुकांत मजूमदार ने कहा- पेस का साथ आना बंगाल में भाजपा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन ओलिंपिक और युवाओं पर फोकस

लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने भविष्य के लक्ष्यों का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के कोने-कोने में खेल सुविधाओं को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि जब भारत ओलिंपिक की मेजबानी करेगा, तब हमें दुनिया के सामने अपनी सर्वश्रेष्ठ शक्ति दिखानी होगी. लिएंडर पेस ने ‘खेलो इंडिया’ योजना की तारीफ करते हुए कहा कि वे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे.

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लिएंडर पेस को दिलायी भाजपा की सदस्यता.

किरेन रिजिजू ने याद किये पुराने दिन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पार्टी में लिएंडर पेस का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के दिनों से ही लिएंडर युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह पेस ने टेनिस कोर्ट पर भारत को जीत दिलायी, वैसी ही एक ‘बड़ी पारी’ वे अब सार्वजनिक जीवन और राजनीति में खेलेंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

बंगाल की राजनीति में अब दल-बदल का ही है चलन, बोले कांग्रेस नेता अधीर चौधरी, ममता के बारे में कही ये बात

The post टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles