![]()
बोकारो के चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान नवाडीह पंचायत के ग्राम काशी डीह निवासी रघुवीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रघुवीर एक शादी समारोह से टोटो गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर टोटो की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की मौसी ममता देवी ने बताया कि रघुवीर शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता मिलनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।
टोटो की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत:चास-धनबाद मुख्य मार्ग पर हादसा, परिवार ने की मुआवजे की मांग
Date:




