ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला चालक

Date:

ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला चालक

गुमला. गुमला-जशपुर रोड स्थित सिलम बाइपास के पास गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जल कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन में शॉर्ट सर्किट हो गया और ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा. जोरदार आवाज सुन कर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और तुरंत गुमला थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अग्निशमन विभाग की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आग पर काबू पाया गया. आग बुझने के बाद जेसीबी मशीन बुला कर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया. उस समय चालक की सांसें चल रही थीं. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ट्रेलर पर जेसीबी लोड थी. फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पायी है. अस्पताल कर्मियों के अनुसार बोलेरो वाहन से कुछ लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे और वहीं से परिजनों को फोन कर सूचना दी गयी. परिजनों के पहुंचने के बाद सदर अस्पताल गुमला में शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. फिलहाल मृतक का शव सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है.

The post ट्रेलर में लगी आग, जिंदा जला चालक appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Tata Group Stock in Focus After Partnering with OpenAI to Boost Enterprise AI

Synopsis: Tata Consultancy Services Ltd partners with OpenAI to...

Have there been more this winter?

In general, though, resorts will not prevent tourists from...

India T20 World Cup: India’s worrying batting patterns and struggles vs off-spin | Cricket News

India's Tilak Varma, right, and captain Suryakumar Yadav...
Join Us WhatsApp