डाकबंगला, पटना जंक्शन की ओर आज नहीं चलेंगी गाड़ियां:शोभा यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें रूट मैप

Date:


पटना में आज शोभा यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शाम 5 बजे के बाद झांकी के समय सभी ई रिक्शा/ऑटो बेली, बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलम्बर की तरफ नहीं चलेंगे। जिन यात्रियों को गांधी मैदान की ओर जाना होगा, वे बोरिंग रोड चौराहा राजापुर पुल होते हुए जा सकेंगे। वहीं, स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री आरब्लॉक के उपर जीपीओ उपर/चिरैयाटाड़ फ्लाई ओवर होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था 1. वीर चंद पटेल पथ स्थित मिलर हाईस्कूल, पटना का मैदान 2. पथ परिवहन निगम कार्यालय के परिसर 3. वीरचन्द पटेल पथ का फ्लैंक 4. मौर्यालोक काम्प्लेक्स के अंदर (VIP पार्किंग) 5. जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब पार्किंग(चार पहिया)-मल्टी मॉडल हब से 50 मीटर आगे जीपीओ की तरफ जाकर दाहिने यू टर्न लेते हुए अदालत गंज पश्चिमी से चार पहिया/दो पहिया वाहन अपने अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। 6. बुद्धा स्मृति पार्क, पार्किंग (दो पहिया) महावीर मंदिर के आसपास की व्यवस्था प्रसाद लेकर महावीर मंदिर जाने वाले दर्शनार्थी वीर कुँवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के निकट) से प्रवेश कर कतारबद्ध तरीके से वीर कुँवर सिंह पार्क, जीपीओ गोलम्बर होते हुए महावीर मंदिर तक जायेंगे एवं दर्शनोपरान्त डाकबंगला /गोरिया टोली रोड की तरफ से निकलेंगे। मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए जेपी गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा होते हुए जाने वाले जुलूस स्वामीनन्दन तिराहा-एसपी वर्मा रोड- न्यू डाकबंगला रोड से डाकबंगला चौराहा तक जा सकेंगे। पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे करबिगहिया की तरफ वाले पटना जंक्शन प्रवेश द्वार का अधिकाधिक उपयोग करें। बुद्धमार्ग होकर दर्शनार्थियों को कतार में लगने की अनुमति नहीं होगी। प्रसाद एवं फूल-माला आदि विक्रय के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी छोर का उपयोग किया जा सकता है। जिन यात्रियों को पटना जंक्शन की तरफ जाना हो वे कोतवाली थाना से बुद्धमार्ग होते हुए जीपीओ, आरओबी उपर से करबिगहिया की तरफ पटना जंक्शन तक जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp