डायन बताकर महिला पर किया हमला, दो भाई गिरफ्तार:घर में घुसकर तलवार और रॉड से किया था हमला, हथियार बरामद

Date:


पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों ने अपनी पड़ोसी 60 वर्षीय महिला को ‘डायन’ बताकर उनके घर में घुसकर तलवार और रॉड से हमला किया था। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय घर में मौजूद 14 वर्षीय लड़की भी घायल हुई है। पंडवा थाना में 17 मार्च को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। महिला के पति के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। घटना के दो दिन बाद, पुलिस ने झरी गांव निवासी कपिलदेव प्रसाद के पुत्र मुन्ना प्रसाद (32) और पप्पू प्रसाद उर्फ पप्पू प्रसाद गुप्ता (28) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक तलवार भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2001 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp