डीएम ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण:पूर्णिया में कहा- घबराने की जरूरत नहीं, जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Date:


पूर्णिया में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शहर की प्रमिला गैस एजेंसी के भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एजेंसी में गैस स्टॉक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। एजेंसी संचालक ने प्रशासन को बताया कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के बाद डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। इसलिए लोगों को किसी भी तरह के पैनिक या गैस संकट की आशंका नहीं पालनी चाहिए। पेट्रोलियम एजेंसियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है और मांग के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति लगातार की जा रही है। वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। डीएम ने बताया कि भारत सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी घरेलू उपभोक्ता पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंच सके। बुकिंग होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी को 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी होगी। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने धावा दल का गठन किया है। टीम अलग-अलग प्रखंडों में औचक छापेमारी और निगरानी करेगी। फोन पर हो रही साइबर ठगी की कोशिश अगर कोई एजेंसी या व्यक्ति गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लोगों को आगाह किया कि कुछ साइबर बदमाश गैस सिलेंडर देने के नाम पर फोन कर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे कॉल आने पर उपभोक्ता सतर्क रहें और इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06454-242317 पर दें। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बुकिंग सिर्फ अधिकृत पोर्टल या एजेंसी के माध्यम से ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp