डीटीओ ने वाहन जांच अभियान चलाया , चार यात्री बसों पर लगाया पच्चीस हजार का जुर्माना

Date:


भास्कर न्यूज | कुडू जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू ने शुक्रवार को कुड़ू शहरी क्षेत्र के बस पड़ाव और कुड़ू चंदवा मुख्य पथ पर यात्री वाहनों की जांच किए। यात्री वाहन जांच में वाहन के कागजात, यात्री बसों के परमिट, वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, क्षमता से अधिक यात्रियों की जांच व अन्य जांच किए। जांच के दौरान चार यात्री वाहनों का चालान काटते हुए लगभग 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। वहीं जांच के दौरान मोना नामक यात्री बस का चालक शहरी क्षेत्र में खड़ा कर भाग गया। वहीं बस का कंडक्टर और खलासी भी भाग खड़े हुए। जिसके कारण बस में सवार दर्जनों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही डीटीओ ने यात्री वाहन को जब्त कर कुड़ू थाना को सौंप दिया है। वही डीटीओ के द्वारा यात्री वाहनों की जांच से वाहन चालकों, बस एंजेट व यात्री वाहन कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा पदाधिकारी अमृतेश्वर गिरी ने बताया बसों के जांच के दौरान चार यात्री बसों में कागजात दुरुस्त नहीं थे। कोई बिना परमिट के तो कोई बिना फिटनेस के वाहनों का परिचालन कर रहे थे। वही एक बस जांच के दौरान मोना यात्री बस को चालक लेकर भाग गया और चालक ने कुडू शहरी क्षेत्र में खड़ा कर फरार हुआ है बस को जप्त किया गया है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया चार बसों में लगभग पच्चीस हजार का जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gulf War Tensions | Air Space Closed, Flights Halted; Darbhanga Families Worried

"कतर के अल उदैद एयर बेस के पास सुरक्षा...

U.S.-Israeli Bombing Campaign Targets Tehran as Iran Retaliates

new video loaded: U.S.-Israeli Bombing Campaign Targets Tehran as...

Who will officiate India vs New Zealand T20 World Cup in Ahmedabad?

2 min readMar 6, 2026 05:29 PM IST Defending champions...
Join Us WhatsApp