डीडीयू-गया-प्रधानखांटा ट्रैक पर 180 KM/h की स्पीड़ से चली ट्रेन:परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया निरीक्षण, स्टेशन पर लोगों में दिखा उत्साह

Date:


पूर्व मध्य रेल के दीन दयाल उपाध्याय-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर बुधवार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति क्षमता के साथ रेल परिचालन के लिए निरीक्षण सह ट्रायल किया गया। यह ट्रायल मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस एक विशेष ट्रेन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य अवसंरचना उन्नयन कार्यों के बाद खंड की गति क्षमता में वृद्धि का आकलन करना था। यह अप दिशा में प्रधानखांटा से वापस डीडीयू जंक्शन पहुंची ट्रायल ट्रेन ने पहले डाउन दिशा में डीडीयू जंक्शन से गया जंक्शन होते हुए प्रधानखांटा तक यात्रा की। इसके बाद, यह अप दिशा में प्रधानखांटा से वापस डीडीयू जंक्शन पहुंची। बुधवार सुबह 11 बजे डीडीयू से रवाना होकर, ट्रेन सासाराम, देहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड होते हुए 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गया जंक्शन पहुंची। गया से धनबाद रेल मंडल के डीआरएम और अन्य रेल अधिकारी ट्रेन में सवार हुए और कोडरमा, पारसनाथ, गोमोह, धनबाद होते हुए प्रधानखांटा स्टेशन तक गए। आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था ट्रायल से पहले, डीडीयू से प्रधानखांटा के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों और हाल्ट पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया था। आरपीएफ ने यात्रियों को ट्रेन गुजरने से पहले प्लेटफॉर्म पर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। रेलवे ने आम जनता से अपील की कि वे रेल लाइन के निकट न आएं और अपने मवेशियों को भी ट्रैक से दूर रखें। सभी समपार फाटकों पर लगे संकेतों और निर्देशों का पालन करने तथा एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह भी दी गई। कोडरमा स्टेशन से ट्रेन के गुजरने से लगभग आधे घंटे पहले, रेलवे ने माइक से यात्रियों और अन्य लोगों को रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखने की सूचना प्रसारित करना शुरू कर दिया था। इस दौरान आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहे और लगातार लोगों को ट्रैक से दूर रहने की हिदायत देते रहे। लोगों ने मोबाइल से इस पल को कैद किया इधर, 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन गुजरने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली वे काफी उत्साहित हो गए। कई लोग जो स्टेशन परिसर से बाहर खड़े थे, वे भी कोडरमा स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर आकर खड़े हो गए और अपने-अपने मोबाइल में इस पल को कैद करने लगे। वहीं, अदिति सिंह नामक यात्री ने बताया कि ऐसे हाई स्पीड ट्रेन के परिचालन से हावड़ा और दिल्ली जैसे महानगर की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है। जहां कोडरमा से हावड़ा जाने में वर्तमान में 8 से 10 घंटे तक का समय लगता है, वहीं इस ट्रेन के परिचालन होने से लोग हावड़ा 3 से 5 घंटे, जबकि दिल्ली तक कि दूरी 10 घंटे तक में ही तय कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp