डुमरी |डुमरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आत्मा कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख जीवंती एक्का तथा विशिष्ट अतिथियों जिला कृषि पदाधिकारी शशि रंजन, जिला उद्यान पदा नीमन, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, चैनपुर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल तरीके से दे रहा है। किसानों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर खेती को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे, तब तक कृषि विभाग के प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे। बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि डुमरी प्रखंड को भविष्य में मशरूम और जिराफुल धान उत्पादन का हब बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए किसानों को कृषि प्रशिक्षण और बिरसा कूप योजना का लाभ उठाने की आवश्यकता है। आगे कहा कि कृषि विभाग डुमरी, जारी और चैनपुर क्षेत्र के किसानों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक मृत्युंजय ने फसलों में होने वाले रोगों और उनके बचाव की जानकारी दी। बाद में अतिथियों ने उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और किसानों को कृषि यंत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज, जारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोय कुजूर, चैनपुर उपप्रमुख प्रमोद खलखो, प्रदीप कुजूर, अलोक सुमित केरकेट्टा, नजरुल हक, फ़िरासत अली आदि थे।
डुमरी में कृषि मेला और उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया
Date:




