डेढ़ साल की बच्ची का हत्यारा आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार:बेगूसराय में सिर में गोली मार कर लिया था बदला, नाना ने महिला से छेड़खानी पर डांटा था

Date:


बेगूसराय में 10 महीने पहले 19 महीने की बच्ची की गोली मारकर हत्या की गई थी। मर्डर के मुख्य आरोपी छोटू कुमार को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के निजामाबाद से गिरफ्तार लिया है। आरोपी ने बच्ची के नाना से बदला लेने के लिए मासूम का मर्डर किया था। दरअसल, नाना ने महिला से छेड़खानी करने पर आरोपी को डांटा था। इस पर उसने अपमानित महसूस किया था और बदला लेने का फैसला किया था। हत्या के बाद एसपी के निर्देश पर गठित DIU और भगवानपुर पुलिस विशेष टीम ने उसे पकड़ा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित मोख्तियारपुर गांव की है। एसपी मनीष ने बताया कि 7 मई 2025 की शाम मृतका की मां निर्जला कुमारी अपने मायके में थी। बदमाश ने डेढ़ साल की बेटी निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मानोपुर गांव के रहने वाले इंद्रदेव महतो उर्फ रुदल महतो के बेटे छोटू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन वह फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त छोटू कुमार आंध्र प्रदेश के निजामाबाद में नाम बदलकर छिपकर रह रहा है। दरअसल, किसी ने आरोपी को पहचान लिया था और पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना दी। एसपी ने आगे बताया कि तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में भगवानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और बेगूसराय DIU टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जिले में लाया है। एससी-एसटी एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई चल रही है‌ छोटू कुमार के खिलाफ भगवानपुर, मंसूरचक और बछवाड़ा थाना में संगीन अपराध के सात मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार छोटू कुमार एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। बता दें कि हत्या के बाद मृतका की मां तेघड़ा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव के रहने वाले रंजन साह की पत्नी निर्जला कुमारी ने पुलिस को बयान दिया था। इसमें इन्होंने बताया था कि वह अपने मायके मोख्तियारपुर आई हुई थी। 7 मई 2025 की शाम करीब 7 बजे वह अपनी 19 माह की बेटी निकिता कुमारी को गोद में लेकर बैठी हुई थी। इसी दौरान छोटू कुमार हाथ में पिस्टल लेकर घर में घुस आया। वह हमारे पिता अमरजीत साह को खोजते हुए गाली देते हुए खोज रहा था। हमने शोर मचाना शुरू किया तो छोटू ने गोद में बैठी मासूम बच्ची के सिर में गोली मार दी। जिससे निकिता की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद भागने लगा, तो चचेरी बुआ हीरा देवी ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। बुआ को धक्का देकर भागा था आरोपी लेकिन छोटू ने पिस्टल के बट से हीरा देवी के कंधे पर वार किया और उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। बाहर उसका एक अज्ञात सहयोगी बाइक स्टार्ट किए खड़ा था, जिस पर बैठकर वह पूरब दिशा की ओर भाग निकला। निर्जला के अनुसार हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश थी। आरोपी छोटू कुमार और मेरे पिता अमरजीत साह गुजरात में काम करते थे। छोटू कुमार ने वहां किसी महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिस पर अमरजीत साह ने उसे गांव का लड़का समझकर डांट-फटकार लगाई और मामला शांत कराया था। इसी खुन्नस और अपमान का बदला लेने के लिए छोटू गुजरात से वापस आकर गांव आया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उसके बाद से फिर गांव से भाग गया था। मृतका के नाना बोले- गुजरात में काम के दौरान हुआ था झगड़ा मृतका के नाना अमरजीत साह ने बताया कि हम गुजरात में काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले वहां छोटू महतो के साथ विवाद हुआ था। उसके साथ लप्पड़-थप्पड़ किए थे। कुछ दिन पहले हम और छोटू महतो भी गांव आ गए। 15 दिन पहले उसने मारने की धमकी दिया था। हम पुलिस को सूचना भी दिए थे। हम हलवाई का काम करते हैं, आज काम करने गए हुए थे, तभी छोटू महतो आया और मेरी नतिनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: रील देखने से रोका, तो नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Are Now Married

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda are now officially married....

Will Indian superstars feature in Women’s Bangladesh Premier League? BCB gives update

As the buzz around the inaugural Women’s Bangladesh...
Join Us WhatsApp