![]()
गरगा डैम में बीते बुधवार को नहाने के दौरान झोपड़ी कॉलोनी निवासी किशोर उर्फ गोलू (17) की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृत किशोर बुधवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। जहां वह नहाने के क्रम में डूब गया था। बुधवार की शाम से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। ऐसे में एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। बुधवार की शाम ही एनडीआरएफ टीम पहुंच गई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण समस्या हुई। सुबह दोबारा सर्च शुरू किया गया। शव डैम से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। इसपर डीसी अजय नाथ झा ने दुख व्यक्त किया है। शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ व भीड़।
डैम में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव एनडीआरएफ ने निकाला
Date:




