डैम में बोटिंग की शुरुआत 23 से, तैयारी पूरी

Date:

डैम में बोटिंग की शुरुआत 23 से, तैयारी पूरी

मोहम्मदगंज. पलामू जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 23 मार्च से काशी स्रोत डैम में मोटरबोट की सुविधा शुरू की जा रही है. शुक्रवार को इसका सफल ट्रायल किया गया. शुरुआत में एक मोटरबोट उपलब्ध होगी, जिसमें एक बार में छह सैलानी जलाशय की सैर कर सकेंगे. इस सुविधा का संचालन काशी स्रोत जलाशय मस्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति को सौंपा गया है, जिसमें डैम निर्माण से विस्थापित लोग शामिल हैं. इससे उन्हें स्व-रोजगार का अवसर मिलेगा और पर्यटन उद्योग को नयी दिशा मिलेगी. उदघाटन हुसैनाबाद विस के विधायक संजय कुमार सिंह यादव करेंगे. कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित है. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य अंजू देवी, प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी, मुखिया शोभा देवी और सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. छह वर्गमील के क्षेत्र में फैले इस जलाशय में मोटरबोट की सुविधा से सैलानियों को नया अनुभव मिलेगा. ग्रामीणों ने डैम परिसर की अन्य लंबित विकास योजनाओं को भी पूरा करने की मांग की है.

The post डैम में बोटिंग की शुरुआत 23 से, तैयारी पूरी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Joe Kent speaks out against Iran war at prayer event after resigning | Conflict

NewsFeedJoe Kent says he resigned as director of the...

इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन का मना स्थापना दिवस

कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने...
Join Us WhatsApp