ढोल नगाड़े बजाकर फरारी अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार

Date:

ढोल नगाड़े बजाकर फरारी अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार

आत्मसमर्पण नहीं करने पर दी कुर्की जप्ति की चेतावनी बेलदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के उसराहा गांव में पुलिस ने लड़की अगवा करने के मामले में फरारी आरोपित के घर ढोल नगाड़े बजवाकर इश्तिहार चिपकाया. जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर पुलिस बेलदौर थाना कांड संख्या 172/25 के नामजद अभियुक्त उसराहा गांव निवासी दरेशी महतो के पुत्र गौरव कुमार के घर पर इश्तिहार चस्पाकर परिजन समेत आसपास के लोगों को उसे अविलंब आत्मसमर्पण करवाने की बात कही. कहा गया ऐसा नहीं करने पर आरोपित के घर की कुर्की होगी. एसआई आलमगीर एवं एसआई विकास कुमार ने बताया कि उक्त फरारी आरोपित के विरुद्ध आठ माह पूर्व पीड़िता की मां ने अपनी पुत्री के अगवा कर लेने की शिकायत दर्ज कराई थी. उक्त मामले में आरोपित अबतक फरार है, इसके कारण न्यायालय के आदेश पर ढोल नगाड़े बजवाकर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है. वही पुलिस के उक्त कारवाई से फरारी आरोपियों में हड़कंप मची हुई थी.

The post ढोल नगाड़े बजाकर फरारी अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp