Top 5 This Week

Related Posts

तिलैया के मोरियांवां में सिलेंडर फटने से भीषण आग:लाखों का नुकसान, पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक, मची अफरा-तफरी


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित मोरियांवां गांव के राणा टोला में रविवार दोपहर करीब 4 बजे एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। घटना के वक्त घर में मौजूद संतोष राणा का परिवार अचानक उठी आग से घबरा गया। संतोष राणा की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि वे लोग घर में बैठे थे, तभी सिलेंडर में आग लगी और कुछ ही पलों में लपटें बेकाबू हो गईं। आग की तेज लपटों और धुएं से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि संतोष राणा के घर से सटे दो अन्य मकानों से भी धुआं उठने लगा। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। एक ही घर में रहते थे पांच भाई स्थानीय निवासी बलराम यादव ने बताया कि इस मकान में पांच भाई अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। रजनी देवी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि घर के भीतर पूरी तरह प्रवेश करने के बाद ही वास्तविक क्षति का आकलन हो सकेगा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को शारीरिक चोट नहीं पहुंची। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles