
कोढ़ा रौतारा थाना कांड संख्या 83/26 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलटनिया चौक से शराब पीने के आरोप में तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बबलू उरांव, निवासी कोठी टोला रौतारा, टुपौल मंडल, निवासी पलटनिया थाना रौतारा, रविंद्र कुमार, निवासी पुलिस लाइन टीवी सेंटर थाना सहायक शामिल हैं. रौतारा पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
The post तीन शराबियों की गिरफ्तार किया appeared first on Prabhat Khabar.

