तेजस्वी के कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Date:

लातेहार| राजद जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 5 अप्रैल को रांची स्थित होटल कार्निवल में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आगमन पर आयोजित सम्मान समारोह की तैयारी पर भी चर्चा की गई। मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, रंजीत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, जिला संरक्षक बली यादव, उपाध्यक्ष भोला सिंह, जितेंद्र यादव, कमलेश प्रसाद, दीपक कुमार, प्रीतलाल यादव, दामोदर यादव, संतोष यादव, आदित्य कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। चंदवा|लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देशन में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर चंदवा थाना कांड संख्या 50/26 के अभियुक्त महमूद मियां पिता शमसुद्दीन मियां (चकला चंदवा) को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बिराटोली कोल साइडिंग संचालक से अमन श्रीवास्तव गैंग के नाम से रंगदारी मांगी गई थी, उक्त मामले में महमूद मियां के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि महमूद मियां के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लातेहार | चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर एवं बाजकुम (रेलवे स्टेशन) के भैया-बहनों द्वारा गुरुवार को हिंदू नव वर्ष के स्वागत में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान “नव वर्ष मंगलमय हो” के जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। पथ संचलन में विद्यालय के घोष दल के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा षष्ठ से नवम तक की बहनों ने अपने हाथों से बनाए शुभकामना पत्र भी लोगों के बीच वितरित किए, जिसे लोगों ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने सभी भैया-बहनों, आचार्य एवं दीदीजी तथा कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भी विक्रम संवत 2083 के आगमन पर सभी को मंगलकामनाएं दीं। पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए थाना चौक तक गया और पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुआ। घोष दल का नेतृत्व आचार्य सलमान होजाईसा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Desperate people turn to the gingerbread tree in Turkana

According to experts at the local National Drought Management...

ADB to provide $10billion credit to Pakistan under 2026-30 strategy

ISLAMABAD: The Asian Development Bank (ADB) is...

7 Stocks That Hit Upper Circuit Despite Nifty Crashing 3.56%; Do You Hold Any?

Synopsis: TANFAC Industries, Surani Steel Tubes, GVP Infotech, Filtra...
Join Us WhatsApp