![]()
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का पर्याय तक करार दे दिया। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव में न तो नेतृत्व की क्षमता है और न ही उनमें एक सच्चा नेता बनने का दम है। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत और साहस है, तो वे अपने उन विधायकों पर कार्रवाई करके दिखाएं, जिन्होंने बगावती तेवर अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी, अगर आप में वाकई ताकत है, तो अपने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखकर दीजिए। नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी खिसक जाएगी लेकिन आप ऐसा कभी नहीं करेंगे, क्योंकि आपको डर है कि ऐसा करने से आपके हाथ से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी खिसक जाएगी। तेजस्वी यादव के राजनीतिक सफर पर टिप्पणी करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि वे आज राजनीति में जो कुछ भी हैं, वह केवल लालू प्रसाद यादव के बेटे होने के नाते हैं। तेजस्वी अपनी व्यक्तिगत काबिलियत के दम पर राजनीति में नहीं टिके हैं। उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार को नहीं संभाल सके, अपने दल को एकजुट नहीं रख पाए, तो आप महागठबंधन को क्या खाक संभालेंगे। बिहार की जनता अब ऐसे बेबस और नकारे नेताओं को और बर्दाश्त नहीं करने वाली है। बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तेजस्वी पर निशाना साधने के साथ ही नीरज कुमार ने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रदेश के उत्थान में लगी है और राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर बुनियादी ढांचे तक में सुधार हुआ है। जबकि, तेजस्वी यादव की राजनीति अब बिहार में समाप्त होने की कगार पर है। नीरज कुमार ने कहा है कि राज्य की जनता को अब विकास चाहिए, न कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में तेजस्वी और उनकी पार्टी के लिए बिहार की सियासत में कोई जगह नहीं बचेगी।
'तेजस्वी से न पार्टी संभली न परिवार, महागठबंधन क्या संभालेंगे':नेता प्रतिपक्ष पर बरसे प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार, कहा- नेतृत्व की क्षमता नहीं
Date:




