तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:घर से बाइक लेकर शहर के लिए निकला था, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Date:


पूर्णिया में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इलाज के दौरान युवक की जान चली गई। युवक अपनी बाइक लेकर घर से शहर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। हादसा मरंगा थाना क्षेत्र के NH 31 पर मेहता चौक के पास हुआ। मृतक की पहचान गंगेली पंचायत के चपय गांव निवासी धीरतानंद मंडल (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि धीरतानंद मंडल रोज की तरह अपनी पल्सर बाइक से पूर्णिया जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बिहार राज्य पथ परिवहन की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धीरतानंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। GMCH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए मरंगा थाना पुलिस को सूचना दी और घायल को उठाकर GMCH पूर्णिया पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसी गंभीर हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर घरवालों तक पहुंची चीख-पुकार मच गया। वे अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि कैलाश सिंह कुशवाहा, सरपंच सुधीर कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से ये मांग कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

HUL, HDFC Bank and 4 Other Blue-chip Stocks That Hit 52-Week Lows Today

SYNOPSIS: Benchmark indices declined sharply amid global headwinds, with...

भूसा लदे ट्रक से 1 करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर फरार

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत किनामाड़...
Join Us WhatsApp