तेली महाजतरा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज होगा

Date:

भास्कर न्यूज|लोहरदगा छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज, जिला गुमला के पदाधिकारियों ने 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक तेली महाजतरा एवं अनाथ, असहाय तथा जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके सामाजिक महत्व की जानकारी दी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला तेली महाजतरा समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके और समाज में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले। इस दौरान धीरज प्रसाद साहू ने आमंत्रण के लिए समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जिस तरह से मिलकर अनाथ, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी का जिम्मा उठा रहे हैं, वह सराहनीय पहल है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gold Slips Below ₹1.6 Lakh, Silver Falls 0.7%

SYNOPSIS: Gold and silver prices declined as rising crude...

Dinesh Karthik reveals his all-time RCB playing XI ahead of IPL 2026

As excitement builds for the 2026 edition of...
Join Us WhatsApp