त्योहारों को लेकर डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक:ईद, सरहुल व रामनवमी के धार्मिक जुलूसों पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखेगी पुलिस

Date:


झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य के सभी जिलों को शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। बैठक में एडीजी अभियान टी. कंदसामी, आईजी अभियान डॉ. माइकल राज एस., आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल, बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर और विशेष शाखा के एसपी दीपक पांडेय सहित राज्यभर के सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
डीजीपी ने निर्देश दिया कि जिन जिलों में पहले सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। निर्णय लिया गया कि संभावित संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सक्रिय रखा जाएगा। डीजीपी ने त्योहारों के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। अफवाहों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। महिला सुरक्षा व वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था हो । जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ड्रोन से एरियल सर्विलांस किया जाए और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Brad Haddin appointed New South Wales head coach

Former New South Wales and Australia wicketkeeper Brad Haddin...

TRE-4 Protest | Patna College to CM House Notification Demand

शिक्षक भर्ती (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से...

बंगाल चुनाव: उम्मीदवारों की लिस्ट आते ही भड़के तृणमूल कार्यकर्ता, गोसाबा में हिंसक झड़प

मुख्य बातेंइफ्तार से लौटने के दौरान हुई मारपीटबुरी तरह...
Join Us WhatsApp