![]()
दरभंगा जिले के 2 युवाओं ने यूपीएससी की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। बेनीपुर प्रखंड के नवादा रमौली गांव निवासी अभिषेक कुमार झा ने ऑल इंडिया 231 रैंक हासिल किया है। वहीं, बिरौल के भवानीपुर पंचायत के नवहटोल निवासी सौरभ कुमार ने 689वीं रैंक हासिल कर अपने गांव, जिले औरपरिवार का नाम रोशन किया है। आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई खास बात यह है कि अभिषेक ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पिता प्रवीण चंद्र झा रेलवे सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा जीसस एंड मेरी अकादमी दरभंगा से हुई। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। कड़ी मेहनत के बल पर पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल कर लिया। पूरे इलाके में खुशी की लहर अभिषेक की सफलता से युवाओं में भी नई प्रेरणा जगी है। ग्रामीण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक की मेहनत और लगन से यह साबित हो गया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर परिश्रम किया जाए तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई वहीं, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 689वीं रैंक हासिल करने वाले सौरभ के पिता मदन कुमार झा रिटायर्ड शिक्षक हैं, जबकि मां सोना देवी गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलती रही। शुरुआती पढ़ाई दरभंगा के एक निजी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए भुवनेश्वर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्रीहासिल की। तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे पढ़ाई में वे शुरू से ही सामान्य छात्र रहे, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। यूपीएससी की तैयारीके दौरान सौरभ ने कई बार चुनौतियोंका सामना किया। खास बात यह है कि वे लगातार तीन बार यूपीएससी के इंटरव्यू तक पहुंचे। सौरभ की इस उपलब्धि से गांव औरआसपास के इलाके में गर्व का माहौलहै। परिजन, रिश्तेदार और स्थानीयलोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकेउज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दरभंगा के 2 युवाओं को UPSC में परचम:फर्स्ट अटेम्प्ट में अभिषेक को मिली सफलता; सिविल सर्विस की परीक्षा में सौरभ को 689वीं रैंक
Date:




