दरभंगा में आज 3 घंटे तक शटडाउन:11 केवी गुल्लोवार फीडर से सप्लाई प्रभावित रहेगी, मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग का काम होगा

Date:


दरभंगा जिले में आज(17 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। 11 केवी गुल्लोवार फीडर से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटाउन के दौरान एचटी पोल शिफ्टिंग और तार बदलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा नाका नंबर-5 से जाफर तक मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते 10 ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति बाधित रहेगी। नाका नंबर-5, साहसूपन, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, टाउन थाना, बाजिदपुर, महदौली और तरौनी के आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp