दरभंगा में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:ईंट-भट्ठे से काम करके घर लौट रही थी, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा

Date:


दरभंगा में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गायजी देवी(45) मधुबनी जिले के चतुर्भुज पिपराही वार्ड संख्या-1 की रहने वाली थी। बेंता पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बहू अनीता देवी ने बताया कि मेरी सास घर के पास ईंट-भट्‌ठे पर मजदूरी करती थी। रविवार को काम खत्म होने के बाद पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर ने रौंदा। गाड़ी का पिछला चक्का शरीर पर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए धौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया हादसे के बाद गड्ढे में डाल दिया आरोप है कि हादसे के बाद ड्राइवर ने महिला को खींचकर सड़क किनारे गड्ढे में रख दिया। इसके बाद भट्ठा मालिक को सूचना देकर वापस काम में लग गया। कुछ देर पर स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। पति दिव्यांग हैं। परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। मिट्‌टी के नीचे दबने से बच्चे की मौत वहीं, बहेड़ी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में सोमवार दोपहर ‎करीब 4 बजे गड्ढे की मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा हुआ है। मिट्टी के नीचे दबने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरे राम मंडल के पुत्र हरि मोहन कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक हरि मोहन घर‎ के पास बने गड्ढे के पास दूससे बच्चों के साथ‎ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का‎ बड़ा गोला खिसककर उसके सीने पर गिर गया, ‎जिससे वह दब गया। साथ खेल रहे बच्चों के‎ शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे ‎बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो ‎चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके ‎पिता हरे राम मंडल परदेस में मजदूरी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: TOI’s Team of the Tournament | Cricket News

India's captain Suryakumar Yadav holds the T20 World...

Will there be a super El Niño later this year? Here’s what that would mean.

The planet may experience a strong or even a...

Iran war: Strait of Hormuz crisis could choke global oil supply within a month, warns Putin

Russian President Vladimir Putin on Monday (local...
Join Us WhatsApp