दरभंगा में होली के दिन चार सिपाही निलंबित:ड्यूटी पर नहीं आने के कारण SSP ने की कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन

Date:


दरभंगा में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केवटी थाना के थानाध्यक्ष की ओर से समर्पित रिपोर्ट में लिखा है कि महिला सिपाही 1347 लक्ष्मी कुमारी 3 मार्च 2026 से बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। वहीं, PTC 124 राधेश्याम राम को 2 मार्च 2026 की रात 10 बजे से 3 मार्च 2026 की सुबह 8 बजे तक ओडी ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वे 3 मार्च 2026 को रात 12:30 बजे के बाद ड्यूटी छोड़कर बिना सूचना के चले गए। काम पर नहीं पहुंचे थानाध्यक्ष की ओर से फोन पर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लहेरियासराय कपड़ा खरीदने आ गए हैं, लेकिन 4 मार्च 2026 तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लहेरियासराय थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी की ओर से दिए गए रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस केन्द्र दरभंगा से निर्गत कमान पत्र संख्या-164930 के माध्यम से PTC 1240 संतोष कुमार एवं PTC 920 नागेन्द्र कुमार (दोनों बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से संबद्ध) को होली पर्व के अवसर पर नीम चौक में सुरक्षा-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।
लेकिन 4 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक दोनों अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। प्रतिवेदन के आलोक में दोनों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चारों सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस विभाग ने कहा है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp