दरभंगा में 10 से ज्यादा फीडर से आज बिजली कटेगी:रामनवमी शोभायात्रा और जुलूसों को लेकर सप्लाई ठप रहेगी; 6 से 7 घंटे तक शटडाउन

Date:


दरभंगा में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा और जुलूसों को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं। विभाग ने शहर के अलग-अलग फीडरों में अस्थायी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। यह निर्णय जुलूस मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए उठाया गया है। 12 फीडर से 6 से 7 घंटे तक बिजली कटेगी। प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती का असर कादिराबाद, आजमनगर, शिवधारा, बेला, कटहलवाड़ी, विद्यापति चौक, दरभंगा टावर, स्टेशन क्षेत्र, लहेरियासराय, बेंता चौक, अल्लपट्टी, दोनार, मिर्जापुर, आयकर चौक, सुभाष चौक, लालबाग, उर्दू बाजार, नीम चौक, किलाघाट, नाका-05, नाका-06, करमगंज, रहमगंज, यूसुफगंज, हॉस्पिटल रोड, बेंता, अयाचीनगर, बंगाली टोला, वीआईपी रोड, लक्ष्मीसागर, सदर थाना, धरमपुर, मिथिला कॉलोनी, कबीरचक, पंडासराय, खाजासराय, केएम टैंक, लहेरियासराय टावर, कलेक्ट्रेट रोड समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन फीडरों से बिजली गुल रहेगी बाजार समिति फीडर- शाम 4 बजे से रात 10 बजे कादिराबाद हाईवे फीडर- शाम 4 बजे से रात 9 बजे शिवधारा फीडर- दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे कटहलवाड़ी (बेला) फीडर- शाम 4 बजे से रात 10 बजे इमरजेंसी फीडर- शाम 4 बजे से रात 9 बजे और कुछ इलाकों में रात 11:30 बजे एमएल एकेडमी फीडर- शाम 5 बजे से सुबह 4:30 बजे फीडर नंबर 3, 4, 6- शाम 5 बजे से अलग-अलग समय (सुबह 2 से 5 बजे तक) फीडर नंबर 2- शाम 5:30 बजे से रात 2 बजे तक मिर्जाखां तालाब के आसपास- शाम 7 बजे से रात 10 बजे गैस गोदाम, लक्ष्मीसागर, सदर, चुनावभट्टी फीडर- शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे आरएस टैंक और जनरल फीडर- शाम 4 बजे से रात 10 बजे पंडासराय इमरजेंसी फीडर- शाम 6 बजे से रात 8 बजे बलभद्रपुर व सैदनगर फीडर- शाम 6 बजे से रात 10 बजे लोगों से अपील विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। शोभायात्रा और जुलूस खत्म होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump administration probes Stanford, UCSD, Ohio State medical schools over race in admissions

3 min readNew DelhiMar 27, 2026 09:50 AM IST The...

No time for caution: Powerplay blitz defines modern T20 batting | Cricket News

Travis Head and Abhishek Sharma (ANI Photo) Not...

Palestinians flee tear gas as Israeli settlers arrive in occupied West Bank | Occupied West Bank

NewsFeedThe Israeli army fired tear gas at Palestinian residents...

बंगाल में बकाया डीए देने की प्रक्रिया शुरू, इस पोर्टल पर मिलेगी राशि की जानकारी

मुख्य बातेंबैंक अकाउंट में आयेगी राशिममता बनर्जी ने चुनाव...
Join Us WhatsApp