![]()
दरभंगा में होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। टीम ने बहादुरपुर पुलिस के सहयोग से अम्माडीह गांव से छापेमारी की। मौके से 353 लीटर से विदेशी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 235 लीटर चुलाई शराब और 8215 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ है। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। अनुमानित कीमत करीब 4.94 लाख है। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध ठिकानों और संभावित अड्डों पर लगातार छापेमारी जारी की जा रही है। सड़क किनारे छिपाकर रखा था इधर बेनीपुर में सज्जनपुरा-ठेंगहा मार्ग पर सड़क किनारे गाछी से 6.330 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। ड्रोन से तस्करों के अड्डे की पहचान मद्य निषेध सूत्रों के अनुसार फरवरी माह में कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 तस्कर और 28 शराब पीने वाले शामिल हैं। इस दौरान 1,24,935 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 13,835 लीटर विदेशी शराब,22,500 लीटर नेपाली शराब, 88,600 लीटर चुलाई शराब शामिल है। शराब तस्करों के अड्डों की पहचान के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। मद्य निषेध थाना बेनीपुर का कार्य क्षेत्र बहेड़ा, बहेड़ी, अलीनगर, मनीगाछी, सकतपुर, बाजितपुर और नेहरा थाना क्षेत्र तक है।
दरभंगा में 353 लीटर विदेशी शराब बरामद:होली पर मद्य निषेध टीम 24 घंटे एक्टिव, ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी
Date:




