चंदनकियारी | पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक पुराने मामले में फरार वारंटी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी किशोर कुमार दास है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बारकामा निवासी उसकी प|ी ने 29 जनवरी 2024 को दहेज प्रताड़ना तथा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी को भेजा गया जेल
Date:




