
Dumka Road Accident, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के एनएच–133 पर सरैयाहाट स्थित दिग्घी गांव के समीप शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद एक युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना को देखकर वहां पर मौजूद लोग सिहर उठे.
पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोठिया हाट से अपने घर जा रहे थे उसी वक्त हुआ हादसा
स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों युवक कोठिया हाट से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान दिग्घी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. मृतकों के झोले से दो जोड़ी कबूतर भी बरामद हुए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों हाट से कबूतर खरीदकर घर लौट रहे थे. पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
Also Read: रामगढ़ के नानक इन्क्लेव में भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान, मची अफरा-तफरी
The post दुमका में 'यमदूत' बना मिनी ट्रक: बाइक सवार 2 युवकों को बेरहमी से रौंदा, लाश देख दहल उठे लोग appeared first on Prabhat Khabar.




