देवघर एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर:39 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट, सुरक्षित लैंडिंग

Date:


रविवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली से देवघर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को करीब 39 मिनट तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। निर्धारित समय के अनुसार विमान को शाम 7.35 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन विमान के पहुंचने से ठीक पहले मौसम अचानक खराब हो गया। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। खराब विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद पायलट को विमान को कुछ समय तक हवा में ही होल्ड रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान विमान देवघर एयरपोर्ट के ऊपर लगातार चक्कर लगाता रहा, जिससे विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर तक चिंता और असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। करीब 39 मिनट बाद मिली लैंडिंग की अनुमति करीब 39 मिनट तक हवा में मंडराने के बाद जब मौसम में थोड़ा सुधार हुआ और विजिबिलिटी बेहतर हुई, तब एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से लैंडिंग की अनुमति दी गई। अनुमति मिलने के बाद पायलट ने सावधानीपूर्वक विमान को रात 8.14 बजे देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर सुरक्षित उतार लिया। इस फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों के अनुसार, विमान में पहले लगभग 40 मिनट का ईंधन होने की जानकारी दी गई थी। बाद में घोषणा की गई कि करीब 20 मिनट का ईंधन ही बचा है और जरूरत पड़ने पर रांची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा सकती है। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से विमान को सुरक्षित रूप से देवघर में ही उतार लिया गया। पायलट की घोषणा से यात्रियों में बढ़ी चिंता विमान में मौजूद कई यात्रियों ने बताया कि जब विमान लंबे समय तक हवा में चक्कर लगा रहा था, तब पायलट ने एनाउंसमेंट कर यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विमान को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि विमान में सीमित समय के लिए ही ईंधन शेष है। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो रांची में आपात लैंडिंग करनी पड़ सकती है। इस घोषणा के बाद कुछ यात्रियों में चिंता भी बढ़ गई थी। हालांकि पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच लगातार समन्वय बना रहा और मौसम में सुधार होते ही सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। देवघर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना इधर देवघर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी कुछ देर देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट की लैंडिंग में हुई देरी का असर वापसी उड़ान पर भी पड़ा। इसके बाद देवघर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रात 8.45 बजे 178 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि खराब मौसम के कारण थोड़ी देर की देरी हुई, लेकिन सभी प्रक्रियाएं एयर ट्रैफिक कंट्रोल की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पूरी की गईं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है, इसलिए मौसम अनुकूल होने तक विमान को हवा में रोकना जरूरी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Japan begins release of oil reserves as Iran war sparks energy crisis | Oil and Gas News

Tokyo’s move comes as oil prices remain elevated amid...

Jharkhand DMFT Fund Questions | Teacher Eligibility & AI Initiative; Govt Response

रांची4 मिनट पहलेकॉपी लिंकझारखंड विधानसभा में चल रहे बजट...

Microsoft’s Copilot Might Come to Current-Gen Xbox Consoles This Year

Microsoft is reportedly planning to expand its Gaming Copilot...
Join Us WhatsApp