देवघर की डिप्टी मेयर बनीं टिप चटर्जी:21 मत प्राप्त कर उपमहापौर का पद जीता, मेयर रवि राउत और पार्षदों ने ली शपथ

Date:


देवघर नगर निगम के डिप्टी मेयर का शुक्रवार को चुनाव किया गया। वार्ड संख्या 5 की पार्षद टिप चटर्जी ने 21 मत प्राप्त कर उपमहापौर का पद जीत लिया। वार्ड संख्या 22 के अर्पण झा दूसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत और 36 वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। यह समारोह विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया। संथाल परगना के कमिश्नर संजय कुमार ने मेयर रवि राउत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 36 वार्ड पार्षदों को भी क्रमवार शपथ दिलाई गई। मेयर ने समग्र विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया
शपथ ग्रहण के बाद मेयर रवि राउत ने देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या का समाधान, सड़कों की मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना निगम की प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। मेयर ने इन कार्यों के लिए सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की बात कही। शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद उपमेयर पद के लिए चुनाव कराया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From Gaza to LA, hopes rise as The Voice of Hind Rajab heads to the Oscars | Cinema

The Voice of Hind Rajab is a call to...

PSL 2026: Gudakesh Motie pulls out of tournament, Lahore Qalandars to sign Sri Lanka star as replacement | CricTracker

Defending champions Lahore Qalandars are poised to replace West...

हजारीबाग को मिला नया डिप्टी मेयर: अविनाश यादव ने 22 वोट लाकर मिताली रश्मि को दी शिकस्त

Hazaribagh Deputy Mayor, हजारीबाग (देव नारायण प्रसाद): हजारीबाग नगर...
Join Us WhatsApp